सीसीएल मुख्यालय में गूंजा देशभक्ति का स्वर, भव्यता से मना ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम

Spread the love

रांची,। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय, दरभंगा हाउस कैंपस में शुक्रवार को ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों, कोल कर्मियों, श्रमिक संघ प्रतिनिधियों एवं हितधारकों ने तिरंगा रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत माता के रूप में सजी नन्हीं वैष्णवी कुमारी ने रैली का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में निदेशक वित्त पवन कुमार मिश्रा, निदेशक मानव संसाधन हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक तकनीकी/संचालन चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक योजना एवं परियोजना अनुप हंजुरा तथा सीवीओ पंकज कुमार उपस्थित रहे। निदेशक मानव संसाधन ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

सीसी एवं पीआर विभाग के प्रमुख आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि सीसीएल के सभी कोयला क्षेत्रों में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान साइकिल रैली, पैदल मार्च और बाइक रैली सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, तिरंगा थीम पर सेल्फी प्वाइंट और ‘सीसीएल के ताऊ’ विशेष आकर्षण रहे। ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *