सड़क हादसे में मारकुंडी ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल , वाराणसी रेफर

Spread the love

सोनभद्र। डाला पुलिस क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर डाला खन्ना कंपनी के समीप गुरुवार की रात करीब नौ बजे एक सड़क दुर्घटना में मारकुंडी ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।दुर्घटना के बाद घायल ग्राम प्रधान को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
 चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देर रात वाराणसी रेफर कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही मारकुंडी ग्राम सभा सहित आसपास के क्षेत्रों में चिंता का माहौल बन गया। ग्राम प्रधान के परिजन, ग्रामीण एवं शुभचिंतक उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने और जल्द सकुशल घर लौटने की कामना की है।
मारकुंडी ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव के घायल होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं परिचितों ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सभी ने उनके बेहतर उपचार और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।फिलहाल ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव का वाराणसी में उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *