उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर स्टील गर्डर लॉन्चिंग के कारण रेल यातायात प्रभावित

Spread the love

 प्रयागराज ।  रेल प्रशासन ने अवगत कराया है कि उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर गाजियाबाद-टूंडला रेल खंड के मध्य लेवल क्रॉसिंग संख्या 152B के स्थान पर आरओबी निर्माण हेतु स्टील गर्डर की लॉन्चिंग कार्य के हेतु पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक के कारण टूंडला-मारियाहू रेल खंड में गाड़ियों का संचालन नियंत्रित कर किया जाएगा। प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्न प्रकार है: 

1. गाड़ी संख्या 15707 (कटिहार-अमृतसर): यात्रा प्रारंभ तिथि 16, 18, 19 एवं 21 अगस्त 2026 को 60 मिनट तथा 17 एवं 20 अगस्त 2026 को 90 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी। 

2. गाड़ी संख्या 14217 (प्रयागराज संगम-चंडीगढ़): यात्रा प्रारंभ तिथि 17, 19, 20 एवं 22 अगस्त 2026 को 25 मिनट तथा 18 एवं 21 अगस्त 2026 को 45 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी।

3. गाड़ी संख्या 12801 (पुरी-नई दिल्ली): यात्रा प्रारंभ तिथि 16, 18, 19 एवं 21 अगस्त 2026 को 15 मिनट तथा 17 एवं 20 अगस्त 2026 को 35 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी।

4. गाड़ी संख्या 15025 (मऊ-आनंद विहार टर्मिनल): यात्रा प्रारंभ तिथि 18 एवं 21 अगस्त 2026 को 65 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी।

5. गाड़ी संख्या 12397 (गया-नई दिल्ली): यात्रा प्रारंभ तिथि 18 एवं 21 अगस्त 2026 को 25 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी। 

6. गाड़ी संख्या 14005 (सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल): यात्रा प्रारंभ तिथि 18 एवं 21 अगस्त 2026 को 15 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी।

7. गाड़ी संख्या 02569 (दरभंगा-नई दिल्ली): यात्रा प्रारंभ तिथि 18 एवं 21 अगस्त 2026 को 15 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी।

2.- पश्चिम रेलवे के वलसाड रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलोकिंग के कमीशनिंग कार्य के कारण रेल आवागमन प्रभावित रहेगा। इसके फलस्वरूप निम्नलिखित रेलगाड़ियों को आंशिक निरस्तीकरण/ओरिजिनेशन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-

1. गाड़ी संख्या 12944 (कानपुर सेंट्रल-वलसाड) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 21.08.2026 को वलसाड स्टेशन के स्थान पर भेस्तान स्टेशन तक ही जाएगी।

2. गाड़ी संख्या 19051 (वलसाड-मुजफ्फरपुर) दिनांक 22.08.2026 को वलसाड स्टेशन के स्थान पर भेस्तान स्टेशन से ही अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी।

3. गाड़ी संख्या 04119 (सूबेदारगंज-वलसाड) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.08.2026 को वलसाड के स्थान पर उधना स्टेशन तक ही जाएगी। 

4. गाड़ी संख्या 04120 (वलसाड-सूबेदारगंज) दिनांक 23.08.2026 को वलसाड स्टेशन के स्थान पर उधना स्टेशन से ही अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी।

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पूर्व रेलगाड़ियों की अद्यतन जानकारी हेतु रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा NTES ऐप का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *