चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार

Spread the love

हाजीपुर। रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर चलायी जा रही निम्नलिखित स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है –
1. गाड़ी सं. 04014/04013 आनन्द विहार-लौकहा बाजार-आनन्द विहार स्पेशल – झंझारपुर-सकरी-शिशो-सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज-बगहा-गोरखपुर-लखनऊ के रास्ते लौकहा बाजार और आनंद विहार टर्मिनल के मध्य चलाई जा रही गाड़ी सं. 04014/04013 आनन्द विहार-लौकहा बाजार-आनन्द विहार स्पेशल के परिचालन अवधि का विस्तार 31 अतिरिक्त फेरों के लिये किया गया है। फलस्वरूप यह स्पेशल अब आनन्द विहार से 15 सितम्बर, 2026 तक तथा लौकहा बाजार से 16 सितम्बर, 2026 तक प्रतिदिन चलाई जायेगी। विस्तारित अवधि में यह गाड़ी अपने पुराने समय, ठहराव एवं रेक संरचना के अनुसार चलाई जायेगी।

2. गाड़ी सं. 03234/03233 दानापुर-भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल – पटना-बख्तियारपुर-मोकामा-किउल-सुलतानगंज के रास्ते दानापुर एवं भागलपुर के मध्य गाड़ी सं. 03234/03233 दानापुर-भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल के परिचालन अविध का विस्तार और 06 फेरों के लिए किया गया है । अब इस स्पेशल का दानापुर से  13.08.2026 से 18.08.2026 तक प्रतिदिन तथा भागलपुर से 14.08.2026 से 19.08.2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा ।

इसके साथ ही पटना और अहमदाबाद के मध्य चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन का भी एक और फेरा चलाने का निर्णय लिया गया है। दिनांक 19.08.2026 को अहमदाबाद से पटना के लिए गाड़ी सं. 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल तथा दिनांक 14.08.2026 एवं   21.08.2026 को पटना से अहमदाबाद के लिए गाड़ी सं. 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल का भी परिचालन किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *