हाजीपुर। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा रामपुर हाट-भागलपुर-सुलतानगंज -किउल-मोकामा-बख्तियारपुर लिंक-बिहार शरीफ-राजगीर के रास्ते हावड़ा और नटेसर के मध्य गाड़ी सं. 03029/03030 हावड़ा-नटेसर-हावड़ा स्पेशल का परिचालन किया जा रहा है। इस स्पेशल में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 14 कोच हैं ।
गाड़ी सं. 03029 हावड़ा-नटेसर स्पेशल का परिचालन 10 अगस्त, 2026 से 08 फरवरी, 2027 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को किया जा रहा है । यह स्पेशल हावड़ा से 22.00 बजे खुलकर अगले दिन 06.20 बजे भागलपुर, 06.53 बजे सुलतानगंज, 09.20 बजे किउल, 10.14 बजे मोकामा, 11.46 बजे बिहार शरीफ, 12.03 बजे नालन्दा एवं 12.30 बजे राजगीर रुकते हुए 13.00 बजे नटेसर पहुंच रही है।
गाड़ी सं. 03030 नटेसर-हावड़ा स्पेशल का परिचालन 11 अगस्त, 2026 से 09 फरवरी, 2027 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार, गुरूवार एवं रविवार को किया जा रहा है। यह स्पेशल नटेसर से 13.55 बजे खुलकर 14.20 बजे राजगीर, 14.44 बजे नालन्दा, 15.03 बजे बिहार शरीफ, 16.28 बजे मोकामा, 17.25 बजे किउल, 18.44 बजे सुलतानगंज, 20.00 बजे भागलपुर रुकते हुए अगले दिन 07.00 बजे हावड़ा पहुंच रही है।
