एमसीएच विंग चन्दौली में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के तहत कन्या जन्मोत्सव आयोजित

Spread the love

19 नवजात बच्चियों को बेबी किट वितरित कर मनाया गया जन्मोत्सव, अभिभावकों को ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की दी गई जानकारी

चन्दौली। महिला कल्याण विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत शनिवार को एम०सी०एच० विंग चन्दौली के एस०एन०सी०यू०, पी०एन०सी० एवं एल०आई०सी०यू० वार्ड में भव्य ‘कन्या जन्मोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा कुल 19 नवजात बालिकाओं को बेबी किट  वितरित कर जन्मोत्सव मनाया गया  इस अवसर पर बालिकाओं के अभिभावकों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विभागीय प्रतिनिधियों ने बालिकाओं की सुरक्षा और सहायता हेतु जारी आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 181, 1098 आदि) के प्रति जागरूक किया। साथ ही अभिभावकों को अवगत कराया गया कि नवजात बालिकाओं का ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ के तहत निर्धारित श्रेणी में वांछित अभिलेखों के साथ आवेदन कराकर योजना का आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ. के.सी. सिंह (चिकित्सा अधीक्षक,) एम०सी०एच० विंग चन्दौली, श्रीमती रागिनी सिंह जिला मिशन को-ऑर्डिनेटर, महिला कल्याण विभाग. सर्वेश राय केंद्र प्रबंधक ऍम सी एच विंग, आलोक कुमार, ए. एन. एस., अनुराग पांडे, आईसीयू इंचार्ज, रीना त्रिपाठी एमटीएस च  एवं अन्य अस्पताल कर्मी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *