सोनभद्र, सिंगरौली। राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के तहत एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा डॉ. बी. आर. आंबेडकर स्टेडियम में भव्य एवं उत्साहपूर्ण तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामूहिक गौरव की भावना को और मजबूत करना रहा। रैली का नेतृत्व किशोर कुमार होता, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) ने किया। इस अवसर पर एम. सुरेश, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण); डॉ. बी. के. भराली, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं); श्रीमती रूमा दे शर्मा, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तथा एच. पी. देवांगन, महाप्रबंधक (वीएसआर ओ/एच) सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
रैली में विभिन्न विभागों के प्रमुख, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि, सीआईएसएफ अधिकारी, विद्यालयों के प्राचार्य, छात्र-छात्राएं एवं एनटीपीसी कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा थाम कर उत्साहपूर्वक मार्च किया और देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
इस दौरान ‘वंदे मातरम्’ के जोशीले गायन ने कार्यक्रम में देशभक्ति का उत्साह और बढ़ा दिया। विंध्याचल समुदाय के विभिन्न वर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की मूल भावना को साकार किया। तिरंगे के नीचे एकजुट होकर आयोजित इस रैली ने राष्ट्रीय एकता, साझा पहचान और देश के प्रति गौरव का संदेश दिया तथा प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया।
एनटीपीसी विंध्याचल में तिरंगा रैली से गूंजा देशभक्ति का जज्बा
