, रेणुकूट। लॉयन्स क्लब ऑफ रेणुकूट का वार्षिक इंस्टालेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय मल्टी फैसिलिटी हॉल, ADM कॉलोनी, हिंडाल्को में उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष एवं सिगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गोयल रहे, जिन्होंने लायंस क्लब के बारे पूर्ण विस्तार से बताया और यह भी बताया कि यह विश्व की सबसे बड़ी सेवा संस्था है। पूर्व मंडलाध्यक्ष जे.एन. श्रीवास्तव ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही पूर्व मंडल अध्यक्ष माकुंद लाल टंडन ने 5 नए सदस्यों को भी लायंस क्लब की सदस्यता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर लायन गोपाल सिंह को अध्यक्ष, लायन रूपेश सिंह को सचिव एवं लायन नवीन जोशी को कोषाध्यक्ष के पद की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का सफल संचालन लायन संजय सक्सेना एवं रिशु सक्सेना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संयोजन कार्यक्रम चेयरमैन डॉ. राकेश रंजन के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। नव-निर्वाचित अध्यक्ष लायन गोपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि लायंस क्लब का मूल मंत्र “We Serve – हम सेवा करते हैं” है। इस वर्ष क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
इस अवसर पर लायन रॉबिन श्रीवास्तव, लायन संजय अमिष्ट, लायन मुकुल श्रीवास्तव, लायन संजय कुमार, लायन विवेक अग्रवाल, MJF लायन एल.पी. गुप्ता, MJF लायन सुनील दुबे, लायन सुभाष राय, MJF लायन बृजेश जायसवाल, लायन सुनील अग्रवाल, MJF लायन सतीन परवाल, लायन विष्णु मोदी, लायन राहुल अग्रवाल, MJF लायन मनोज सिंह, लायन डी.सी. पांडे, लायन संतोष जायसवाल, लायन विनोद अग्रवाल, लायन प्रकाश चंद्र गुप्ता सहित अन्य क्लबों से बड़ी संख्या में आए हुए लायन साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन रात्रि सहभोज के साथ हुआ। सभी सदस्यों ने व्हाइट शर्ट में उपस्थित होकर एकता का परिचय दिया।
