पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने किया पटना-आरा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

Spread the love

आरा स्टेशन पर चल रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्य की प्रगति की समीक्षा

हाजीपुर । पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह द्वारा 10.08.2026 को पटना-आरा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया । इस दौरान महाप्रबंधक ने इस रेलखंड के रेलवे ट्रैक, रेल पुलों आदि का मुआयना किया। महाप्रबंधक ने रेल ट्रैक के बेहतर रख-रखाव पर संतोष व्यक्त करते हुए संरक्षित रेल परिचालन के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश  दिया।

निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आरा जं. पर चल रहे निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा पर पूरा करने का निर्देश दिया । पुनर्विकसित स्टेशन भवन आकर्षक डिजाइन के साथ उन्नत एवं आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त होगा । निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक द्वारा आरा जं. पर नवनिर्मित सिक लाइन शेड, कोचिंग डिपो आरा का निरीक्षण के उपरांत उद्घाटन किया गया । इसके साथ ही महाप्रबंधक द्वारा आरपीएफ बैरक सह पोस्ट, आरा एवं  रेलवे कॉलोनी, आरा में कर्मचारियों के कल्याणार्थ हेल्थ सेंटर का उद्घाटन किया गया । निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री विनोद कुमार तथा मुख्यालय एवं मंडल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *