ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र जनपद की कमान विनोद कुमार मिश्रा को

Spread the love

सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ.प्र.के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के निर्देश पर सोनभद्र जनपद की कमान विनोद कुमार मिश्रा को देते हुए जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। ज्ञातव्य हो कि पूर्व महीने जिला पंचायत सभागार बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रांतीय पर्यवेक्षक नागेश्वर सिंह, हौसला प्रसाद त्रिपाठी, रूपेश पांडेय ,गजेंद्र सिंह, सुधाकर मिश्रा, प्रदेश महासचिव (संगठन) डा. नरेश पाल सिंह की उपस्थिति में सर्वसम्मति से जिला संयोजक के रूप में विनोद मिश्रा को मनोनीत किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से संगठन के विस्तार हेतु नई जिम्मेदारी देकर एक नई जिम्मेदारी का निर्वहन करने का दायित्व प्रदेश कार्य समिति द्वारा सौंप दिया गया था। श्री मिश्रा ने अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए जिले की चारों तहसीलों का गठन किया, जिसमें राबर्ट्सगंज तहसील अध्यक्ष जयनाथ मौर्य, घोरावल तहसील अध्यक्ष रोहित कुमार तिवारी,ओबरा तहसील अध्यक्ष अमरदीप सिंह, दुद्धी तहसील अध्यक्ष अमिताभ मिश्रा को चयनित करते हुए कार्यकारिणी का गठन किया गया।
  श्री मिश्रा ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय एवं जिला नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त की। कहा कि जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताकर यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। विश्वास दिलाता हूँ कि ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे सभी पत्रकार साथियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करूँगा।ग्रामीण पत्रकारों की जमीनी समस्याओं को प्रशासन और समाज के सामने प्रमुखता से रखने का निरंतर प्रयास रहेगा। संगठन के पत्रकार साथियों के सुख-दुख में वह सदैव उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहते हुए उनकी समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठायेंगे ।उन्होंने इस नए सफर में वरिष्ठों,साथियों और शुभचिंतकों के सहयोग और मार्गदर्शन की पूर्ण अपेक्षा की है।  इस मौके पर मुख्य रूप से उमाकांत मिश्रा, बीएन यादव,सेराज अहमद, विजय कुमार अग्रहरी, ज्ञानेंद्रदत्त पाठक, रामनरेश शुक्ला, अर्पित दुवे, मुस्तकीम खान, रामकेश यादव, जयनाथ मौर्य, मोहन प्रसाद गुप्ता,अवधेश कुमार गुप्ता, बद्री प्रसाद गौतम, मुरलीधर पाठक, राघवेंद्र कुमार इत्यादि पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *