सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी के करगरा मोड स्थित वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग हाईवे पर मारकुंडी मस्जिद एवं विंध्य ऑटो सेल्स पेट्रोल पंप के समीप बने मकान एवं दुकान में सोमवार की रात्रि करीब 11.30 बजे वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एक खाली ट्रेलर न. यू.पी. 65 एल.टी./1910 अनियंत्रित होकर काफी तोड़फोड़, नुकसान करते हुए मकान में घुस गया इससे मकान धराशायी हो गया। मकान एवं दुकान में रखें लाखों रुपए के सामान नुकसान हो गये।
इस हादसे में तीन दुकान पूर्णतया नष्ट हो गए,जबकि मकान में सो रहे भूतपूर्व ग्राम प्रधान का छोटा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों ने आनन-फानन में जिला चिकित्सालय रावर्ट्सगंज में भर्ती कराया ,जहां पर घायल का इलाज चल रहा है। घटना के पश्चात ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में पीड़ित परिजनों ने लिखित तहरीर देकर उचित कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
अनियंत्रित ट्रेलर ने दुकानों को टक्कर मारते हुए मकान में घुस किया जमींदोज
