एनटीपीसी खरगोन: जल संरक्षण में उत्कृष्टता को मिला सम्मान

Spread the love

खरगोन। एनटीपीसी खरगोन को CSR Times Awards 2026 में जल संरक्षण एवं प्रबंधन श्रेणी में सिल्वर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान खरगोन जिले के सिरवेल महादेव क्लस्टर में घरेलू जल सुरक्षा परियोजना के लिए प्रदान किया गया। यह पुरस्कार सुश्री अनुष्री एवं  अभिरंजन सिंह, कार्यपालक (CSR एवं R&R) ने प्राप्त किया। यह सम्मान जल सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा प्रभावी CSR पहलों के माध्यम से समुदायों में सतत सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों को रेखांकित करता है। यह उपलब्धि एनटीपीसी खरगोन की सामुदायिक आवश्यकताओं को संबोधित करने और जिम्मेदार CSR पहलों के माध्यम से दीर्घकालिक एवं सतत सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *