घटना क्षेत्र के मानिकपुर गांव की
अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के सिवान में मंगलवार की सुबह खेत में मेड बांध रहा रोहित चौहान 25 वर्ष आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया घटना के बाद साथ में काम कर रहे परिजन रोहित को लेकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा आए और पुलिस को सूचना दी वही हॉस्पिटल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया इसके बाद भी परिजनो को विश्वास नहीं हुआ और वे इलाज के लिए लेकर निजी चिकित्सालय में चले गए।
थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी रोहित चौहान पुत्र मुरारी चौहान उम्र 22 वर्ष अपने खेत पर मेड बांध रहा था इसी बीच सुबह से हो रही रिमझिम बारिश के साथ अचानक बिजली की कड़कराहट के साथ बिजली गिरी और रोहित को चपेट में ले लिया और वह गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने बताया की रोहित नेट की तैयारी कर रहा था और मोबाइल भी साथ में लिया था आशंका है कि मोबाइल ही कही बिजली को तो नहीं खींच लाई।घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। रोहित की मां सहित अन्य का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। मृतक रोहित के चाचा बलवंत चौहान की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण को भेज दिया।
