एनटीपीसी खरगोन के परियोजना प्रमुख ने विधायक सचिन बिरला से शिष्टाचार भेंट की

Spread the love

खरगोन।एनटीपीसी खरगोन के परियोजना प्रमुख,  केशब चंद्र सिन्हा राय ने खरगोन जिले के बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के  विधायक  सचिन बिरला से शिष्टाचार भेंट की। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस भेंट ने एनटीपीसी खरगोन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी विश्वास, संवाद और समन्वय को और सुदृढ़ किया। बैठक ने क्षेत्र के विकास के लिए सहयोगात्मक प्रयासों को गति देने तथा भविष्य में बेहतर तालमेल के साथ कार्य करने की दिशा में सकारात्मक आधार तैयार किया। यह भेंट मजबूत संस्थागत संबंधों और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से क्षेत्र के सतत विकास के प्रति एनटीपीसी खरगोन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *