सचदेवा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में भव्य रूप से आयोजित हुआ इन्वेस्टिचर सेरेमनी

Spread the love

ज्योतिनगर। सचदेवा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज), एनटीपीसी ज्योतिनगर में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  प्रवीण के. चौधरी थे। वहीं उप प्रबंधक (मानव संसाधन)  के.वी.एम.के. श्रीनिवास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर 44 सदस्यीय स्कूल कैबिनेट ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए छात्र नेतृत्व की जिम्मेदारियां संभालीं। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि  प्रवीण के. चौधरी ने विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक सशक्त नेतृत्व ही विद्यालय और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने नव-निर्वाचित कैबिनेट सदस्यों को बधाई देते हुए उन्हें आदर्श नेतृत्व प्रस्तुत करने तथा अपने आचरण और कार्यों से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया। समारोह में शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और नवगठित स्कूल कैबिनेट को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *