संगम नगरी से खाटू श्याम धाम और शेखावाटी तक सुगम कनेक्टिविटी
प्रयागराज। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु प्रयागराज क्षेत्र और रींगस क्षेत्र (श्री खाटू श्याम जी) के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्रदान करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 04161/04162 प्रयागराज-सीकर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन सेवा का मुख्य उद्देश्य प्रयागराज के पवित्र तीर्थक्षेत्र को श्री खाटू श्याम जी के प्रसिद्ध धाम रींगस जंक्शन से सीधा जोड़ना है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुगम व आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा। उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत को जोड़ने वाली यह विशेष ट्रेन प्रयागराज (संगम व आनंद भवन), कानपुर (पनकी धाम), आगरा व मथुरा (ताजमहल, वृंदावन व गोवर्धन), अलवर व दौसा (सरिस्का टाइगर रिजर्व व मेहंदीपुर बालाजी), जयपुर (आमेर किला व हवा महल), रींगस जंक्शन (श्री खाटू श्याम जी मंदिर) और सीकर जंक्शन (शेखावाटी हवेलियां व भित्तिचित्र) जैसे प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों को कवर करेगी।
इस गाड़ी का विवरण निम्नवत है- गाड़ी संख्या 04161/04162 प्रयागराज-सीकर-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष गाड़ी –
प्रयागराज से- गाड़ी संख्या 04161, प्रत्येक सोमवार दिनांक 10.08.26 से 30.11.26=17 फेरे, सीकर से- गाड़ी संख्या 04162, प्रत्येक मंगलवार दिनांक 11.08.26 से 01.12.26=17 फेरे, गाड़ी संरचना- एसएलआर/डी-02, सामान्य-07, स्लीपर-10, एसी तृतीय-01 = 20 कोच , समय एवं ठहराव- 04161 प्रयागराज-सीकर स्टेशन 04162 सीकर-प्रयागराज
आगमन प्रस्थान, आगमन प्रस्थान :- (सोमवार) 1710 D. प्रयागराज 0850 (बुधवार)
1740 1742 भरवारी 0643 0645, 1833 1835 फ़तेहपुर 0558 0600, 1945 1950 गोविंदपुरी 0445 0450, 2120 2122 फफूंद 0305 0307, 2238 2240 इटावा 0215 0217, 2355 2357 फतेहाबाद 2355 2357, 0145 0150 आगरा कैंट 2305 2310, 0250 0255 भरतपुर 2110 2115, 0408 0410 बांदीकुई 1930 1932, 0432 0434 दौसा 1815 1817, 0505 0510 खातीपुरा 1740 1745, 0555 0600 जयपुर 1715 1720, 0645 0648 रिंगस 1610 1613, 0820 A. (मंगलवार) सीकर (मंगलवार) 1525 D.
