बरेका के एक अधिकारी एवं 19 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

Spread the love

महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कर्मयोगियों के योगदान को किया नमन, स्वस्थ एवं सुखद जीवन की दी शुभकामनाएँ

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आज दिनांक 31 जुलाई, 2026 को प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में माह जुलाई, 2026 में सेवानिवृत्त हुए एक अधिकारी एवं उन्नीस कर्मचारियों के सम्मान में गरिमामयी विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी ने महाप्रबंधक आशुतोष पंत का पौधा भेंट कर स्वागत किया तथा अपने स्वागत संबोधन में सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मियों की निष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि सेवानिवृत्ति किसी कर्मयोगी की यात्रा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए और महत्वपूर्ण अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं पारिवारिक आनंद से परिपूर्ण जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को माल्यार्पण एवं फोल्डर प्रदान कर  सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में सहायक वित्त सलाहकार राजेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी राम मूरत सिंह, एसएसई एम.डी. अवधेश कुमार, एसएसई.एम.डी सुरेश विश्वकर्मा, एसएसई (एमसीटी) एस.के. सिंह,एसएसई (एमसीटी) मोहम्मद  मुजाम्मिल  इमादी,  एसएसई (टीआर) निर्मल कुमार गुप्ता, मुख्य कार्यालय अधीक्षक अजय कुमार सिंह, कार्यालय अधीक्षक सागिर अहमद खान, वरिष्ठ तकनीशियन एस.एस. दूबे, अशोक कुमार, मुन्ना लाल, शैलेश कुमार, कैलाश लाल, भरत प्रसाद सिंह, लालजी तथा ध्यान पाल सिंह, हेड कांस्टेबल मानिक चंद, कांस्टेबल ओम प्रकाश सिंह एवं ड्रेसर-1 मोहम्मद सत्तार शामिल रहे।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने लंबे सेवाकाल की स्मृतियाँ साझा करते हुए कहा कि बरेका उनके लिए केवल एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक परिवार रहा है। उन्होंने अपने अधिकारियों, सहकर्मियों एवं समस्त बरेका परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहाँ बिताए गए वर्षों की यादें सदैव उनके जीवन की अमूल्य धरोहर बनी रहेंगी। समारोह में मुख्य रूप से प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार,  प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुलिका सिंह, उप महाप्रबंधक सागर, सहायक कार्मिक अधिकारी मुख्यालय रामप्रवेश यादव,सहायक कार्मिक अधिकारी कर्मशाला पीयूष मिंज, जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार एवं कर्मचारी परिषद  के सदस्य अमित कुमार, नवीन कुमार सिन्हा, श्रीकांत यादव, सुशील कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव तथा मनीष कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन एवं सहकर्मी भी समारोह में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) राज कुमार गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *