वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन,पत्रकारिता और समाज के लिए अपूरणीय क्षति

Spread the love

सोनभद्र। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं रामगढ़ निवासी रामनारायण सर्राफ 90 वर्ष का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पत्रकारिता, सामाजिक और व्यापारिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। लंबे समय तक हिंदी दैनिक समाचार पत्रों से जुड़े रहे रामनारायण सर्राफ अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता, सरल स्वभाव और सामाजिक सरोकारों के लिए जाने जाते थे।

रामनारायण सर्राफ ने कई दशकों तक पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दीं। इसके साथ ही वह एक सफल एवं सम्मानित व्यापारी के रूप में भी अपनी पहचान रखते थे। अपने व्यवहार और कार्यशैली के कारण उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों में विशेष सम्मान अर्जित किया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारी, पत्रकार और बड़ी संख्या में शुभचिंतक उनके राबर्ट्सगंज स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने लगे। यहाँ से परिजनों ने मूल निवास रामगढ़ शव लेकर गए। बता दें कि पिछले साल से वह बीमार चल रहे थे। सभी ने उनके निधन को जनपद की पत्रकारिता और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। रामनारायण सर्राफ के निधन से जिले के पत्रकारिता जगत में एक ऐसा शून्य उत्पन्न हुआ है, जिसकी भरपाई सहज नहीं हो सकेगी। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *