गुरु पूर्णिमा पर सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

Spread the love

पिपरी (सोनभद्र)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शिव शक्ति धाम समिति, तुर्रा पिपरी के तत्वावधान में तुर्रा स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सुंदरकांड पाठ तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के सम्मानित नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस अवसर पर रेणुकूट भाजपा मंडल अध्यक्ष छवि शाह, राकेश पाण्डेय, प्रदीप सिंह ‘रानू’, संदीप केशरी, अजित गुप्ता,  वरिष्ठ पत्रकार रामआसरे राय, मुन्ना जायसवाल, बबलू पांडेय,श्रीमती किरण सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने वाला आयोजन बताया।कार्यक्रम के आयोजक रमेश यादव ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगरवासियों के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी के जयकारों के साथ गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *