पड़ाव स्थित अवधूत भगवान राम आश्रम में गुरु पूर्णिमा उत्सव की तैयारियां तेज, प्रशासन ने लिया जायजा

Spread the love

तीन दिवसीय आयोजन को लेकर जिलाधिकारी और अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

चन्दौली। अवधूत भगवान राम आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर आश्रम परिसर एवं आस पास में तैयारी तेज हो गई है। तीन दिवसीय होने वाले आयोजन के लिए आश्रम प्रांगण में साफ-सफाई के साथ-साथ रंग-रोगन, काम शुरू हो गया है। मठ में आने वाले श्रद्धालुओं के सुरक्षा, पार्किंग अन्य मुलभूत व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं एएसपी अनंत चंद्रशेखर के अलावा वाराणसी की पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी द्वारा भ्रमण कर जायजा लिया गया एवं सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। 

निरीक्षण के दौरान सड़क से लेकर आश्रम गेट तक पेड़ों की कटाई छंटाई के साथ ही श्रद्धालुओं के आने वाला मार्ग की मरम्मत कराई जा रही है। उन्होंने आश्रम प्रबंधन से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ और इंतजाम आदि के बारे में जानकारी ली।  भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पार्किंग स्थलों और सुरक्षा बलों की तैनाती पर अधिकारियों ने विस्तृत चर्चा की। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय रहते सभी कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी अनंत चंद्रशेखर अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *