कोल इंडिया के वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत एनसीएल ने एक दिन में 3 लाख से अधिक किया पौधारोपण

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली।  मंगलवार को कोयला मंत्रालय के मार्गदर्शन में कोल इंडिया के वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत सिंगरौली स्थित मिनीरत्न कोयला कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने एक ही दिन में 3 लाख से अधिक पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाया | यह अभियान एनसीएल की सभी 10 उत्पादन इकाइयों के लीज क्षेत्र के साथ-साथ लीज क्षेत्र के बाहर स्थित वन प्रभागों में भी संचालित किया गया।

120 हेक्टेयर क्षेत्र में चलाए गए इस विशाल वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत अर्जुन, पीपल, महुआ, शीशम, हल्दू, करोंदा, आँवला, नीम, इमली, जामुन, आम, अमरूद, अमलतास, लेमन ग्रास, पलाश, गुलमोहर, टेकोमा, बेर, शहतूत, चिरायता, सेमल, सतावर, बकैन आदि सहित स्थानीय जलवायु एवं पारिस्थितिकी के अनुकूल विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अभियान में परिधीय समुदाय से जुड़े लोगों सहित 950 से अधिक लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। यह पहल ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत प्रकृति संरक्षण एवं जलवायु संवर्धन के प्रति एनसीएल की सशक्त भागीदारी को रेखांकित करती है। साथ ही, यह भावी पीढ़ियों के लिए हरित विरासत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान भी है। गौरतलब है कि एनसीएल सतत खनन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का निरंतर निर्वहन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *