इस्पात जनरल अस्पताल में सरकार द्वारा निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण शिविर का शुभारंभ

Spread the love

राउरकेला। राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के इस्पात जनरल अस्पताल (आईजीएच) में 18 जुलाई 2026 (शनिवार) से प्रत्येक शनिवार सरकार द्वारा निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण शिविर आयोजित किया जा रहा है। जुलाई 2011 से जुलाई 2012 के बीच जन्मी बालिकाएँ इस टीकाकरण के लिए पात्र हैं। टीका आईजीएच के नए ओपीडी ब्लॉक में प्रत्येक शनिवार सायं 5:00 बजे से 7:00 बजे तक लगाया जाएगा।

प्रथम शिविर का शुभारंभ डॉ. जयंत कुमार आचार्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एँ स्वास्थ्य सेवासहायक जिला जन स्वास्थ्य पदाधिकारी, कुआरमुंडा (ओडिशा सरकार), ), डॉ. श्रीमंत कुमार पटनायक, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी (बाल रोग), (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा), डॉ. अर्चना बेहरा, वरिष्ठ परामर्शदाता (स्त्री एवं प्रसूति रोग), डॉ. व्यासदेव मिश्रा तथा अन्य चिकित्सकों एवं सहयोगी कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया।

उल्लेखनीय है कि सर्वाइकल कैंसर विश्वभर में महिलाओं में होने वाला चौथा सबसे सामान्य कैंसर है। यद्यपि यह कैंसर सबसे अधिक रोके और उपचार किए जा सकने वाले कैंसरों में से एक है, फिर भी यह महिलाओं में मृत्यु के प्रमुख कारणों में शामिल है। प्रारंभिक अवस्था में इसके लक्षण प्रायः दिखाई नहीं देते, जिसके कारण कई बार बीमारी का पता तब चलता है जब यह उन्नत अवस्था में पहुँच चुकी होती है और इसका उपचार अधिक जटिल एवं कठिन हो जाता है। सर्वाइकल कैंसर का टीका लगवाकर इस बीमारी के होने की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अतः पात्र बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों से इस निःशुल्क टीकाकरण अभियान का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *