बरैले मंदिर प्रांगण में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the love

 इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज की महिलाओं ने लोगों को किया जागरूक

सोनभद्र। इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज आर्या की महिलाओं ने बरैले मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रीतु अग्रवाल ने कहा कि सभी महिलाओं को आगे आकर अपने घर, घर के आसपास या जहां भी खाली जमीन हो वहां एक-दो पेड़ लगाना चाहिए। इसे इस संकल्प के साथ लगाएं कि वह मेरे घर का एक सदस्य है और उसकी देखभाल भी करें। तभी पर्यावरण के साथ-साथ समाज में भी सच्चा परिवर्तन हो सकता है। प्रकृति को साफ और सुंदर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है, इसलिए घर से बाहर निकलकर एक-दो पेड़ अवश्य लगाएं। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने पर चर्चा की गई। क्लब की पदाधिकारियों ने भी उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पूजा गहरी, पूर्व अध्यक्ष वन्दना वर्मा, सचिव नीलू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष परनीता सिंह, आईएसओ कीर्ति त्रिवेदी, संपादक दीपा मेहता, डॉ. नेहा राणा सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *