एनटीपीसी कहलगाँव स्टेज-2 एबीएमएस प्रमाणन के लिए अनुशंसित, बीआईएस टीम ने की सराहना

Spread the love

कहलगाँव । एनटीपीसी कहलगाँव ने पारदर्शिता और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एंटी-ब्राइबरी मैनेजमेंट सिस्टम (एबीएमएस) के तहत भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के स्टेज-2 ऑडिट में सफलता प्राप्त की है। 15 एवं 16 जुलाई को आयोजित दो दिवसीय ऑडिट के बाद बीआईएस की टीम ने परियोजना को स्टेज-2 एबीएमएस प्रमाणन के लिए अनुशंसित किया।

ऑडिट टीम का नेतृत्व टीम लीडर एवं विशेषज्ञ दिव्येंदु चक्रवर्ती ने किया, जबकि यू.एस.पी. यादव ऑडिटर एवं विशेषज्ञ के रूप में शामिल रहे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता परियोजना प्रमुख रविन्द्र शर्मा ने तथा समापन सत्र की अध्यक्षता महाप्रबंधक (ओ एंड एम) मनोरंजन परिडा ने की।संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन सतर्कता विभाग ने अपर महाप्रबंधक (सतर्कता) शौविक बरुआ के नेतृत्व में किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग दिया।

ऑडिट के दौरान बीआईएस टीम ने परियोजना के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणालियों, अभिलेखों तथा एंटी-ब्राइबरी मैनेजमेंट सिस्टम के प्रभावी अनुपालन का विस्तृत परीक्षण किया। समापन सत्र में टीम ने एनटीपीसी कहलगाँव की मजबूत आंतरिक नियंत्रण व्यवस्था, पारदर्शी डिजिटल प्रणाली और उत्कृष्ट समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि परियोजना में एबीएमएस का प्रभावी क्रियान्वयन देखने को मिला है।बीआईएस टीम ने परियोजना को स्टेज-2 एबीएमएस प्रमाणन के लिए अनुशंसित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इससे एनटीपीसी कहलगाँव में पारदर्शिता, सुशासन और भ्रष्टाचार-रोधी प्रबंधन प्रणाली को और मजबूती मिलेगी।

गौरतलब है कि एनटीपीसी लिमिटेड की चार चयनित परियोजनाओं में एनटीपीसी कहलगाँव भी शामिल है, जहाँ यह महत्वपूर्ण स्टेज-2 ऑडिट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह उपलब्धि परियोजना की गुणवत्ता, जवाबदेही और नैतिक कार्य संस्कृति के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *