सदर विधायक भूपेश चौबे ने 3 करोड़ के विभिन्न निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

Spread the love

सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा डूडा विभाग की मुख्यमंत्री अल्पविकसित शहरी विकास योजना अंतर्गत राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद में 05 कार्य, चुर्क नगर पंचायत में 03 कार्य एवं डाला नगर पंचायत में 02 कार्य सहित कुल 10 कार्य का शिलान्यास किया गया। जिसकी कुल धनराशि 02.93 करोड़ की है। उक्त कार्य में सीसी रोड/ इंटरलॉकिंग एवं नाली कार्य शामिल हैं। उक्त कार्य से नगरीय क्षेत्र के लोगों को आवागमन एवं ड्रेनेज कार्य की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उक्त अवसर पर विधायक भूपेश चौबे द्वारा यह कहा गया कि राबर्ट्सगंज के जनप्रतिनिधि के रूप में अपने क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए कटिबद्ध रहा हूं और आगे भी रहूंगा। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है। उक्त अवसर पर सभासद, पत्रकार बंधु तथा डूडा विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। वार्ड नंबर 01 की महिलाओं और बच्चों ने विधायक का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *