मोहन वी. परियोजना प्रमुख के रूप में एनटीपीसी सोलापुर में पदभार ग्रहण किया 

Spread the love

सोलापुर। शुक्रवार को  मोहन वी. ने एनटीपीसी सोलापुर परियोजना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया। रवि शंकर विश्वविद्यालय, रायपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके  मोहन वी. ने वर्ष 1990 में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के रूप में एनटीपीसी में अपने सेवाकाल की शुरुआत की। लगभग 36 वर्षों के अपने उत्कृष्ट एवं समृद्ध कार्यकाल में उन्होंने एनटीपीसी की विभिन्न प्रमुख परियोजनाओं, जिनमें बालको (कोरबा), तालचेर कनिहा, सीपत, सोलापुर तथा खरगोन में महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

अपने सेवाकाल के दौरान मोहन वी. ने परिचालन विभाग में कार्य करते हुए संयंत्रों की परिचालन उत्कृष्टता एवं विश्वसनीयता बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। एनटीपीसी सोलापुर में परियोजना प्रमुख का पदभार ग्रहण करने से पूर्व वे एनटीपीसी खरगोन में महाप्रबंधक ईंधन प्रबंधन तथा प्रचालन व अनुरक्षण (O&M) विभाग एंव परियोजना प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद शुभाशिस बंदोपाध्याय, महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण),  कन्हैया दास, अपर महाप्रबंधक (मां. सं) सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर परियोजना प्रमुख  मोहन वी. का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *