संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशानुसार जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया। अभियान के तहत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई, नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, खराब हैंडपंपों का चिन्हीकरण एवं मरम्मत सहित विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। उच्च जोखिम वाले ग्रामों में माइक्रोप्लान के अनुरूप विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए सफाईकर्मियों, पंचायत सहायकों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियों तथा ग्राम प्रधानों द्वारा संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति आमजन को जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न विद्यालयों में संचारी रोगों के प्रति जागरूकता रैलियां निकाली गईं और प्रभात फेरियां एवं  ग्राम पंचायतों में जनजागरूकता सभाओं का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त गांवों में नालियों की सफाई, कई स्थानों पर झाड़ियों की कटाई,  हैंडपंपों तथा  हैंडपंप चबूतरों की मरम्मत कराई गई तथा  शौचालयों का निर्माण कराया गया। नगर पंचायत क्षेत्र में  स्थानों पर नालियों की सफाई एवं वार्डों में फॉगिंग कराई गई। साथ ही पशुपालकों को जागरूक किया गया तथा कृंतक नियंत्रण के संबंध में बैठकों का आयोजन कर संचारी रोगों की रोकथाम हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *