फरीदाबाद। एनटीपीसी फरीदाबाद गैस पावर स्टेशन को ग्रीन मेपल फाउंडेशन (GMF) स्पॉटलाइट सीएसआर इनिशिएटिव अवार्ड 2026 के अंतर्गत प्लैटिनम श्रेणी में सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान समाज के समग्र एवं सतत विकास के लिए किए जा रहे प्रभावी सामुदायिक प्रयासों की मान्यता है। बिजनेस यूनिट हेड अशुतोष सतपथी के नेतृत्व एवं एचआर प्रमुख सुश्री के. श्रीलेथा के मार्गदर्शन में, एनटीपीसी फरीदाबाद ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवाओं, पर्यावरण संरक्षण तथा सामुदायिक कल्याण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अनेक प्रभावशाली कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहलें सफलतापूर्वक संचालित की हैं। गर्ल एम्पावरमेंट मिशन (GEM) जैसे प्रमुख कार्यक्रम बालिकाओं को सशक्त बनाने तथा समावेशी एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के प्रति एनटीपीसी की दृढ़ प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
यह सम्मान “प्रगति को ऊर्जा, समुदायों को सशक्तिकरण” (Powering Progress, Empowering Communities) के एनटीपीसी के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करता है। हम इस सम्मान के लिए ग्रीन मेपल फाउंडेशन (GMF) के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं तथा इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी कर्मचारियों, हितधारकों एवं सामुदायिक सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हैं।
