आशा लाइब्रेरी का 2 दिवसीय समर कैम्प सम्पन्न,छात्राओं ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां सीखीं 

Spread the love

चौबेपुर / सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा ग्राम भंदहा कला कैथी में संचालित आशा लाईब्रेरी में 2 दिवसीय समर कैंप का सोमवार को समापन हुआ, इस कैंप में अध्ययन केंद्र की 40 छात्राएं शामिल रही । इस दौरान इन छात्राओं ने रचनात्मक गतिविधियों के विभिन्न सत्रों में कविता, कहानी, कठपुतली, चित्र कला, पोस्टर, स्लोगन बनाना सीखा, गुलदस्ता आदि बनाना सीखा  ।

कैंप के दौरान आयोजित परिचर्चा को  संबोधित करते हुए वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक और इतिहासकार डॉ. मोहम्मद आरिफ ने आज जब पूरी दुनिया में हिंसात्मक युद्ध छिड़ा हुआ था, तब गांधी जी के अहिंसात्मक सत्याग्रह की प्रासंगिकता बढ़ जाती है ।उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को शहीद भगत सिंह, गांधी जी,  पं .नेहरू, डा अम्बेडकर आदि महापुरुषों से  प्रेरणा लेनी चाहिए उन्हें अधिक से अधिक पढने,  जानने और समझने की कोशिश करनी चाहिए । संस्था के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम आपसी सहयोग से एक दूसरे से काफी कुछ सीख सकते हैं और उसे अपने जीवन में अपना कर अच्छे नागरिक बन सकते हैं। आयोजन में दीन दयाल सिंह, सौरभ चन्द्र, प्रदीप सिंह, ब्रिजेश कुमार, मीनाक्षी दुबे, अमित कुमार,  मिथिलेश दुबे, डॉ इंदु पाण्डेय, वैभव पाण्डेय आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *