जमीन विवाद में चली लाठियां, चार पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

म्योरपुर,सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के लिलासी कला गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दंपती के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार लिलासी कला निवासी चतुरगुन प्रसाद पुत्र बेचन प्रसाद ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के चमन पुत्र बेचन राम, राजेश पुत्र चमन, भोला पुत्र चमन तथा नवीन पुत्र भोला ने जमीन विवाद को लेकर उनके साथ और उनकी पत्नी सुनैना देवी के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में सुनैना देवी के सिर में गंभीर चोट आई है।पीड़ित का आरोप है कि वह ट्रैक्टर से हो रही जोताई रुकवाने गए थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। उन्होंने तत्काल डायल-112 पर सूचना भी दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल दंपती का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक श्रीराम यादव को सौंपी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *