सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत डीसीडीसी की बैठक आयोजित की गई

Spread the love

 चन्दौली।सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 29 जून 2026 से 6 जुलाई 2026 तक देशव्यापी सहकारिता सप्ताह मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम मे जनपद स्तर पर जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (DCDC) की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न सहकारी योजनाओं, समितियों की प्रगति, सहकारिता के सुदृढ़ीकरण, कृषक हितों के संरक्षण तथा सहकारी संस्थाओं के माध्यम से जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने  संबंधित अधिकारियों को सहकारी संस्थाओं की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए।इस दौरान उन्होंने सहकारिता आंदोलन को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने, सहकारी संस्थाओं के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया।

बैठक में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता,विपिन कुमार सिंह, अपर जिला सहकारी अधिकारी कृष्ण कांत राय, अरुण सिंह, शशी सौरभ,डीडीएम- नाबार्ड,जिला सहकारी बैंक के सचिव/महाप्रबंधक,मत्स्य विभाग,दुग्ध विभाग के अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (DCDC) के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *