क्षेत्रीय हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love

हाजीपुर – ।पूर्व मध्य रेल, मुख्यालय हाजीपुर में दिनांक एकजुलाई.2026 से तीन जुलाई 2026 (तीन दिवसीय) तक क्षेत्रीय हिंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसी क्रम में 03.07.26 को अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. प्रतिभागियों को “ऑन लाइन शिक्षा बनाम पारंपरिक शिक्षा व हिंदी और युवा पीढ़ी” में से किन्ही एक विषय पर बोलना था. हिंदी वाक् प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के रूप में  अभिषेक कुमार, उप महाप्रबंधक (सामान्य) एवं मो इम्तियाज आलम, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (सवारी) थे. इन सभी प्रतियोगिताओं में विभिन्न विभागों/मंडलों/कारखानों के अधिकारियों/कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की. उल्लेखनीय है कि प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय सहित 03 प्रेरणा पुरस्कार है. इन सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी रेलवे बोर्ड स्तर पर पूर्व मध्य रेल का प्रतिनिधित्व करेंगे.

विदित हो कि  इस प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 01.07.2026 को हिंदी निबंध प्रतियोगिता के साथ हुआ था. हिंदी निबंध हेतु 02 विषय पूर्व में ही निर्धारित किए गए थे (1) डिजिटल युग में राजभाषा हिंदी का विकास (2) कार्य के दौरान होने वाले तनाव से कैसे निपटें. प्रतिभागियों को किन्हीं एक विषय का चयन कर अधिकतम 2000 शब्दों में निबंध लिखना था. जिसमें मुख्यालय के विभिन्न विभागों/मंडलों/कारखानों आदि के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया. इसी तरह 02.07.2026 को हिंदी टिप्पण व प्रारूप लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इस प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागियों से अनुवाद, प्रारूप लेखन, अंग्रेजी से हिंदी व हिंदी से अंग्रेजी शब्दों का रूपांतरण तथा वर्तनी शुद्धी संबंधी प्रश्न पूछे गये थे.इस प्रतियोगिता के लिए पूर्व मध्य रेल के सभी विभागों/मंडलों/कारखानों को पूर्व में ही सूचित किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *