बिरंची दास ने महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड में निदेशक मानव संसाधन का अतिरिक्त पदभार संभाला

Spread the love

संबलपुर,  एक जुलाई, 2026 को बिरंची दास ने महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) में निदेशक (मानव संसाधन ) का अतिरिक्त पदभार  ग्रहण किया है।  दास मार्च, 2024 से साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में निदेशक (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत हैं तथा मानव संसाधन प्रबंधन, औद्योगिक संबंध एवं कर्मचारी कल्याण के क्षेत्र में लगभग तीन दशकों से समृद्ध अनुभव रखते हैं। 

ओडि़शा के उत्कल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र दास ने मानव संसाधन प्रबंधन एवं औद्योगिक संबंध में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने वर्ष 1994 में एमसीएल से अपने नौकरी जीवन का प्रारम्भ किया था। एमसीएल में अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान उन्होंने औद्योगिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने तथा मानव संसाधन नीतियों के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया। वर्तमान में वे सीईआरएल (CERL) एवं सीईडब्ल्यूआरएल (CEWRL) के निदेशक मंडल के सदस्य भी हैं।

एसईसीएल में अपने कार्यकाल के दौरान  दास ने अनेक प्रभावशाली पहलों का सफल नेतृत्व किया है। इनमें प्रमुख कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम “एसईसीएल की धडकन” शामिल है, जिसके माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों की 360 जीवनरक्षक हृदय शल्यचिकित्साएँ कराई जा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त “एसईसीएल के सुश्रुत ” नामक चिकित्सा कोचिंग पहल को भारत सरकार के डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) पोर्टल पर सूचीबद्ध किया गया है। उन्होंने कर्मचारी कल्याण को सुदृढ़ करने की दिशा में 1,623 भू-स्वामियों तथा 946 आश्रित परिवार के सदस्यों को रोजगार उपलब्ध कराने सहित कर्मचारियों के हित में अनेक जनोन्मुखी पहलें भी सफलतापूर्वक क्रियान्वित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *