एनटीपीसी बरौनी को पर्यावरण उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय सम्मान

Spread the love

बेगूसराय।नई दिल्ली में आयोजित समारोह में एनटीपीसी बरौनी को पर्यावरण संरक्षण एवं सतत संचालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए “बेस्ट एनवायरनमेंट एक्सीलेंस – इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर (500–1000 मेगावाट श्रेणी)” का विजेता पुरस्कार प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान काउंसिल ऑफ एनवायरन एक्सीलेंस, मुंबई द्वारा आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के बोर्ड सदस्य डॉ. अनिल कुमार गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, हरित प्रौद्योगिकी के उपयोग तथा सतत विकास के प्रति एनटीपीसी बरौनी की प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान है।

एनटीपीसी बरौनी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कई उल्लेखनीय पहल की हैं। परियोजना द्वारा स्थापना से अब तक 80 हजार से अधिक पौधों का रोपण कर क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है।

स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परियोजना में 900 किलोवाट पीक क्षमता का रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है, जबकि 2.7 मेगावाट पीक क्षमता का ग्राउंड माउंटेड सौर ऊर्जा संयंत्र निर्माणाधीन है। इन पहलों से नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी।

एनटीपीसी बरौनी जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (ZLD) परियोजना परिसर से बाहर किसी भी प्रकार का अपशिष्ट जल नहीं छोड़ा जाता।

यह राष्ट्रीय सम्मान पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और जिम्मेदार विद्युत उत्पादन के प्रति एनटीपीसी बरौनी की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है तथा यह भविष्य में भी हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *