रामागुंडम। जन-स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए NTPC रामागुंडम ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) योजना के तहत परियोजना प्रभावित लगभग 25 गांवों (PAVs) तथा रामागुंडम नगर निगम के विभिन्न विभागों को करीब 500 बैग ब्लीचिंग पाउडर वितरित किए।
इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा मौसमी संक्रामक बीमारियों की रोकथाम में स्थानीय प्रशासन को सहयोग प्रदान करना है। ब्लीचिंग पाउडर के उपयोग से सार्वजनिक स्थानों, नालियों एवं अन्य क्षेत्रों में नियमित कीटाणुशोधन और साफ-सफाई सुनिश्चित की जा सकेगी। साथ ही मच्छरों के पनपने पर प्रभावी नियंत्रण होगा, जिससे डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मौसमी बीमारियों के फैलने की आशंका कम होगी।
NTPC रामागुंडम ने कहा कि वह अपने आसपास के समुदायों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है। कंपनी भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय समुदायों के लिए स्वस्थ, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के प्रयास जारी रखेगी।
