डाला में झाड़ियों से मिला नर कंकाल, इलाके में सनसनी—पुलिस जांच शुरू

Spread the love

डाला (सोनभद्र)। डाला क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब हरियाणा स्टोन क्रेशर प्लांट के पीछे कौवा नाला की झाड़ियों में मंगलवार सुबह एक नर कंकाल बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार, सुबह चरवाहों की नजर झाड़ियों में पड़े कंकाल पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *