कार्यक्रम में सुश्री गरिमा लोहिया, आईएएस, अनुमंडलाधिकारी, बाढ़ विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं
बाढ़ । एनटीपीसी बाढ़ द्वारा आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026 का सफल समापन समारोह दिनांक 20 जून 2026 को चाणक्य सभागार, ओजस नगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय यादव, आईएएस, सचिव, ऊर्जा विभाग, बिहार सरकार थे, जबकि एल. के. बेहेरा, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्व-1), एनटीपीसी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुश्री गरिमा लोहिया, आईएएस, अनुमंडलाधिकारी, बाढ़ विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, एनटीपीसी गीत एवं जेम छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने योग, कराटे, सांस्कृतिक नृत्य, नाट्य प्रस्तुति एवं थीम आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। छात्राओं द्वारा अपने अनुभव भी साझा किए गए तथा जेम-2026 पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

बालिका सशक्तिकरण अभियान–2026 के अंतर्गत परियोजना प्रभावित क्षेत्रों से चयनित 54 बालिकाओं ने 28 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया। प्रशिक्षण अवधि के दौरान छात्राओं को शैक्षणिक शिक्षा, कंप्यूटर शिक्षा, संचार कौशल, योग, कराटे, नेतृत्व विकास, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, अग्नि सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, महिला स्वास्थ्य जागरूकता, मधुबनी पेंटिंग, पेपर क्राफ्ट एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त छात्राओं ने विश्व पर्यावरण दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़ा-2026 की गतिविधियों में भी सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण-पत्र, स्वास्थ्य परीक्षण रिपोर्ट एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। इस अवसर पर हरेकृष्ण जेना, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), अजीत कुमार सिंह, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम), अरुण कुमार सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं ईंधन प्रबंधन), मंदाकिनी क्लब की वरिष्ठ सदस्याएँ, विभागाध्यक्षगण, एसोसिएशन एवं यूनियन के पदाधिकारीगण, प्रतिभागी बालिकाएँ, उनके अभिभावक, प्रशिक्षण एजेंसी के प्रतिनिधिगण तथा अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
