रोपाई के लिए 10 जुलाई से खुलेगी नहरें
अहरौरा, मिर्जापुर । किसान कल्याण समिति जरगो कमाण्ड की वैठक शनिवार को समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री की अध्यक्षता में इमलिया चट्टी क्षेत्र के अतरौली डाक बंगले पर हुई बैठक में किसानों ने निर्णय लिया की धान की नर्सरी डालने के लिए 24 जून तक जरगो बांध की सभी नहरें चलाई जाएंगी वहीं धान की रोपाई के लिए 10 जून से जरगो जलाशय की नहरो को खोला जाएगा । इसके अलावा बैठक में किसानों की अन्य समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया।
बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष बजरंगी कुशवाहा, धर्मदेव उपाध्याय, रामचंद्र सिंह, कंचन सिंह ,सुशील पटेल ,बाबा सरदार अजीत सिंह, अवर अभियंता नवीन सिंह, अजय प्रजापति ,ज़िलेदार वीरेंद्र शर्मा, सीचपाल शिव बालक सिंह, कमलेश गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, राजेश चौधरी, आशीष, तार बाबू राम प्रसाद सिंह , जटाशंकर पांडेय ,त्रिभुवन सिंह चिरंजीव सिंह करुणा शंकर शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।संचालन समिति के महामंत्री हरिशंकर सिंह ने किया।
