सीएचसी मेजा को चिकित्सा उपकरण प्रदान कर स्वास्थ्य सेवाओं को मिली मजबूती

Spread the love

मेजा। बुधवार को मेजा ऊर्जा निगम प्रा. लि. (MUNPL) ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), मेजा को आवश्यक चिकित्सा एवं गैर-चिकित्सा उपकरण प्रदान किए। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने में सहयोग करना है। प्रदान किए गए उपकरणों में 10 मल्टी पैरामॉनिटर, 1 ईसीजी मशीन, 5 मैनुअल सक्शन मशीनें, 5 ऑटोमेटिक सक्शन मशीनें, 1 ओटी लाइट, 1 ओटी टेबल, 1 सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट सेट, 10 एम्बू बैग तथा 5 बेबी ट्रे शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 5 एयर कंडीशनर, 10 इन्वर्टर, 10 बैटरियाँ एवं 3 वाटर कूलर जैसी आवश्यक सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई गई हैं।

इन उपकरणों से रोग निदान, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं तथा ऑपरेशन थिएटर की कार्यक्षमता में सुधार होगा। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं एवं प्रसूति सेवाओं को इसका लाभ मिलेगा, जिससे सुरक्षित एवं समयबद्ध उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा।

मेजा ऊर्जा निगम का मानना है कि औद्योगिक विकास के साथ-साथ सामाजिक विकास भी उतना ही आवश्यक है। इसी सोच के अनुरूप निगम स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में निरंतर योगदान दे रहा है। यह पहल क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीण समुदाय के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर  शरद सिंह (महाप्रबंधक, तकनीकी सेवाएँ), डॉ. ए.के. चौधरी (मुख्य चिकित्सा अधिकारी), विवेक चन्द्र (अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधन),  कृष्ण पाल गुप्ता (अपर महाप्रबंधक, सिविल रखरखाव) तथा डॉ. राकेश कुमार, मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट, सीएचसी मेजा सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *