एनसीएल,एनएससी में आगामी गुरुवार को लगेगा नि: शुल्क कैंसर जांच शिविर 

Spread the love

सिंगरौली एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय, जयंत के तत्वाधान में आगामी गुरुवार को नि: शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन  किया जाएगा ।

शिविर के दौरान मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ से चिकित्सा विशेषज्ञों के द्वारा उपस्थित सभी का कैंसर संबंधी विभिन्न लक्षणों के आधार पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा ।

शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय जन में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शुरुआती स्तर पर ही इसके लक्षणों की पहचान करना है, जिस से कि समय पर सही इलाज शुरू हो सके। इस दौरान स्थानीय परिक्षेत्र के लोग शिविर में आकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे ।

गौरतलब है कि एनसीएल एनएससी द्वारा समय-समय पर स्थानीय समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु ऐसे अनेक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *