विश्व पर्यावरण दिवस’ अभियान में उत्कृष्ट योगदान हेतु 21 कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया

Spread the love

प्रयागराज । रेल प्रबन्धक/प्रयागराज रजनीश अग्रवाल ने ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल पर्यावरण एवं गृह रखरखाव प्रबन्धक,विक्रम सिंह कोली भी उपस्थित रहे।

सम्मानित कर्मियों में पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था शाखा के 11 कर्मचारी तथा भारत स्काउट एवं गाइड टीम के 10 सदस्य शामिल थे। इन सभी ने अभियान के दौरान रेलवे परिसरों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा जन-जागरूकता गतिविधियों को सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। विशेष रूप से भारत स्काउट एवं गाइड टीम ने नुक्कड़ नाटकों, रैलियों, वृक्षारोपण एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से यात्रियों, रेलकर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के दौरान प्रयागराज मंडल के विभिन्न स्टेशनों,ट्रेनों,कार्यालय परिसरों एवं रेलवे कॉलोनियों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही प्लास्टिक उन्मूलन, अपशिष्ट प्रबंधन,वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित रेलवे परिसर के निर्माण का संदेश व्यापक स्तर पर प्रसारित किया गया।

अपने संबोधन में मण्डल रेल प्रबन्धक अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस या अभियान तक सीमित विषय नहीं हैं, बल्कि यह एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक रेलकर्मी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से स्वच्छता को अपनी कार्यसंस्कृति का अभिन्न अंग बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर जागरूक रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड टीम के  आर.के. राय, के. नारायण, एम.के. कनौजिया, धनंजय कुमार सिंह,गुलरेज फरीदी,अजय कुमार,संजय कुमार,हिमांशु मिश्रा,कौशल कुमार एवं संजय पाण्डेय सहित कुल 21 कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *