सोनभद्र। आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के सफल, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण आयोजन हेतु राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परीक्षा केन्द्र का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम तथा परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा, निगरानी एवं गोपनीयता संबंधी सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि भर्ती परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा परीक्षा के दौरान सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
