इफको फूलपुर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, छात्रों व संविदा कर्मियों को किया जागरूक

Spread the love

– पर्यावरण जागरूकता सप्ताह के तहत विद्यार्थियों के लिए परिचर्चा और कर्मियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित

फूलपुर। इफको फूलपुर इकाई में चल रहे पर्यावरण जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को छात्र-छात्राओं एवं संविदा कर्मियों के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

इस क्रम में कक्षा 6 से 8 एवं कक्षा 9 से 10 के छात्र-छात्राओं के लिए सोमवार सुबह 9:30 बजे से परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जल एवं ऊर्जा बचत, पौधरोपण तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही छात्रों ने पर्यावरण से जुड़े विषयों पर अपने विचार भी साझा किए। संविदा कर्मियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के व्यावहारिक उपायों, कार्यस्थल पर स्वच्छता बनाए रखने और हरित वातावरण के निर्माण में व्यक्तिगत जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि इफको फूलपुर इकाई प्रमुख पीके सिंह ने कहा कि पर्यावरण जागरूकता सप्ताह के माध्यम से विभिन्न वर्गों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान भी किया गया। कार्यक्रम में इफको अधिकारी संघ के अध्यक्ष अनुराग तिवारी, महामंत्री स्वयं प्रकाश, इफको इम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष पंकज पांडेय, महामंत्री विजय कुमार यादव, महाप्रबंधक तकनीकी रत्नेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक पर्यावरण उमेश कुमार, आशीष कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं संविदा कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *