एक गंभीर निजी चिकित्सालय में चल रहा है उपचार
अहरौरा, मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के अहरौरा चकिया मार्ग पर रविवार को दिन में लगभग ग्यारह बजे ट्रैक्टर ने कार में सामने से टक्कर मार दिया जिससे कार में बैठे एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए एक व्यक्ति को अधिक चोट होने के कारण अहरौरा बाईपास रोड स्थित निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। अन्य लोगों को हल्की चोट आई है कार ग्राम प्रधान शशि कांत कौशल चला रहा था। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली पर छड़ लेकर चालक चकिया से अहरौरा की तरफ आ रहा था वहीं कार सवार अहरौरा से दवा लेकर चकिया की तरफ जा रहे थे की अहरौरा चकिया रोड पर स्थित खाजगी पुर गांव के पास ट्रैक्टर और कार में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिससे कार में सवार एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए वही राकेश कुमार 30 वर्ष पुत्र नन्दू को अधिक चोट होने के कारण अहरौरा बाईपास रोड पर स्थित एक निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। अन्य तीन लोगों को हल्की चोट आई है।
कार चला रहे शशिकांत कौशल 32 वर्ष पुत्र हरिकिशुन निवासी ग्राम डढ़िया सैदपुरा मुगलसराय जो अपने 4गांव का ग्राम प्रधान भी है ने बताया की वह अहरौरा से दवा लेकर अपनी पत्नी शालिनी सिंह 28 वर्ष, ससुर नन्दू 58 वर्ष साले राकेश कुमार 32 वर्ष के साथ घर जा रहे थे की ख़ाजगीपुर गांव के पास असंतुलित ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मार दिया।घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार सवार सभी घायलों को उपचार के लिए तत्काल निजी साधन से बाईपास रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया ।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर और कार को थाने लेकर आ गई। और चकिया अहरौरा रोड पर यातायात सुचारू रूप से शुरू कराया।वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से भागने में सफल रहा।थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की घायल निजी चिकित्सालय में अपने से चले गए हैं वहीं एक व्यक्ति राकेश को अधिक चोट होने के कारण निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है अन्य लोगों को हल्की चोट आई है।
