जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस

Spread the love

जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

चन्दौली। सरकार के मंशानुरूप जन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिले के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में सदर तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिया। समाधान दिवस में राजस्व (भूमि विवाद), पुलिस, विकास और समाज कल्याण विभाग से संबंधित मामले सामने आए। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से अवैध कब्जों, चकमार्गों की पैमाइश और राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों में टीमें तत्काल मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें और दोनों पक्षों की मौजूदगी में पैमाइश कर विवाद का समाधान कराएं।  जिलाधिकारी ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 95 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें मौके पर 06 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कराया गया। साथ ही शेष प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय सीमा में करने को संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। 

सदर तहसील के परिसर एवं आसपास की नालियों की बारिस से पहले एक बार अभियान चलाकर सफाई कराने के लिए अवगत कराया जिस पर अधिशासी अधिकारी चंदौली को जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी मानसून को देखते हुए जलभराव, गंदगी और संक्रामक बीमारियों के खतरे से बचाव के लिए सफाई अभियान चलाकर कार्य करने के निर्देश दिये।  सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी परितोष मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर विजय कुमार त्रिवेदी, क्षेत्राधिकारी सदर, डीसी नरेगा, बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, पी ओ डूडा राजेश उपाध्याय, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत दिनेश कुमार, सोशल सेक्टर के अधिकारीगण एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *