एनटीपीसी विंध्याचल बालिका सशक्तिकरण एवं समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्ध – संजीब कुमार साहा

Spread the love

एनटीपीसी विंध्याचल में जेम-2026 का भव्य समापन, प्रतिभागी बालिकाओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए

 सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा संचालित बालिका सशक्तिकरण मिशन अभियान 2026 का भव्य समापन समारोह 06 जून को उमंग भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) एवं श्रीमती चित्रलेखा साहा, अध्यक्षा (सुहासिनी संघ) रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में  संजय असाती, परियोजना प्रमुख (रिहंद) तथा श्रीमती नीलू असाती, अध्यक्ष (वीएमएमएस) उपस्थित रहीं। इस अवसर पर  पी.के. नायक, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  एम. सुरेश, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम),  एस.के. सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम), डॉ. बी.के. भराली, महाप्रबंधक (चिकित्सा), श्रीमती रूमा दे शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) सहित सुहासिनी संघ की पदाधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जेम बालिकाओं द्वारा हस्तनिर्मित पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों के स्वागत तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। स्वागत उद्बोधन में श्रीमती रूमा दे शर्मा ने जेम-2026 की विशेषताओं एवं इसके सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात चार सप्ताह की इस प्रेरणादायी यात्रा की उपलब्धियों एवं यादगार पलों पर आधारित एक विशेष फिल्म प्रदर्शित की गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वागत गीत, योगा स्केच, सहज योग प्रस्तुति, शास्त्रीय नृत्य, हिंदी एवं अंग्रेजी कविता पाठ, मिश्रित नृत्य, सोशल मीडिया जागरूकता नाटिका, आत्मरक्षा पर आधारित प्रस्तुति तथा लोकनृत्य ने सभी का मन मोह लिया। अनुभव साझा करते हुए कु. निहारिका, कु. अनुराधा रजक तथा जेम-2018 की पूर्व प्रतिभागी कु. काजल विश्वकर्मा ने जेम कार्यक्रम के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

अपने संबोधन में श्रीमती चित्रलेखा साहा ने बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। वहीं संजीब कुमार साहा ने कहा कि जेम कार्यक्रम ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की भावना को सशक्त रूप से आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने बताया कि स्थापना से अब तक एनटीपीसी विंध्याचल 886 बालिकाओं को सशक्त बनाने में सफल रहा है, जो महिला सशक्तिकरण एवं समावेशी विकास के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। समारोह के अंत में सभी प्रतिभागी बालिकाओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। बालिकाओं ने अतिथियों को धन्यवाद कार्ड भेंट कर आभार व्यक्त किया। सामूहिक छायाचित्र के साथ जेम-2026 का सफल समापन हुआ, जिसने एनटीपीसी विंध्याचल की बालिका सशक्तिकरण यात्रा में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *