प्रकृति मानव जीवन का आधार है , संरक्षण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है – आर पी सिंह

Spread the love

हिंडालको रेनुसागर में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रेनुसागर, सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर हिंडालको रेनुसागर द्वारा जैव विविधता संरक्षण पर आधारित थीम “प्रकृति से प्रेरित।जलवायु के लिये ।हमारे भविष्य के लिये।” (Inspired by Nature For Climate. For Our Future ) के अनुरूप विभिन्न पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।मधुबन पार्क में आयोजित कार्यशाला में शोभित बर्मा ने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति दायित्वों की शपथ दिलाई।तत पश्चात के के शुक्ला, हाकिम सिंह एवं आनन्द कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण पर अपनी कविता सुनाई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति केवल हमारे जीवन का आधार ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की अमूल्य धरोहर भी है।  मुख्य अतिथि ने वृक्षारोपण, जल संरक्षण, ऊर्जा बचत तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर बल देते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़े बदलाव ला सकते हैं।प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर उसके संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करें, तभी पर्यावरणीय चुनौतियों का प्रभावी समाधान संभव है।

इसके पूर्ब कार्यक्रम में आये हुये अतिथियों का स्वागत करते हुये हिंडालको रेनुसागर के पर्यावरण विभाग के प्रभारी कमलेश कुमार मौर्या ने प्रदूषण नियंत्रण के महत्व पर प्रकाश डालते लोगों से जैव विविधता संरक्षण पर आधारित जलवायु परिवर्तन,पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।वही आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कालेज रेनुसागर के शिक्षक विजय शंकर ने ” प्रकृति से प्रेरित”थींम पर विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर मधुबन पार्क में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि हिन्डाल्को रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह,विशिष्ट अतिथि दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह,मेनका अरोरा,तूलिका श्रीवास्तव,किरण श्रीवास्तव,हिंडालको रेनुसागर के संचालन हेड मनीष जैन,विभागाध्यक्ष सेफ्टी अरबिंद सिंह ,ऐश प्लांट एवं कोल मील मेंटिनेश हेड  संदीप यावले ,ललित खुराना, संजीव श्रीवास्तव, राजेश राय ,सदानन्द पांडेय,नाऊश त्रिपाठी ,अशोक द्विवेदी एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण कर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हिंडालको रेनुसागर प्रबंधन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि कंपनी सतत विकास एवं हरित पहल के माध्यम से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम का सफल संचालन रोशन पटेल ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापित अजय कुमार मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *