प्रेम-प्रसंग में रजनीकांत की हुयी थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

विण्डमगंज, सोनभद्र। स्थानीय पुलिस ने हत्या के 8 घंटे में  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल (चापड़), मृतक का मोबाइल फोन तथा घटना के समय पहने कपड़े भी बारामद किए है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। जानकारी के अनुसार 04 जून 2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम जोरूखाड़ में रजनीकांत पुत्र अश्वनी गोंड उम्र 24 वर्ष, निवासी पतरिया का शव बरामद हुआ था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की । पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं स्थानीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए घटना के मात्र 8 घंटे के भीतर आरोपी दिनेश पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम केवाल, थाना विंढमगंज को टहनियां खोली स्थित एक खाली मकान के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक रजनीकांत का उसकी पत्नी के साथ प्रेम-प्रसंग था। जिससे वह रंजिश रखता था। इसी कारण वह मृतक को बहाने से जंगल  की ओर ले गया और चापड़ से हमला कर उसकी हत्या कर दी।  पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र प्रजापति, कांस्टेबल सुनील कुमार एवं कांस्टेबल आलोक कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *