विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रेलगाँव में पौधारोपण किया गया 

Spread the love

 प्रयागराज । रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार उत्तर मध्य रेलवे के द्वारा इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़े का आयोजन 15 मई से 05 जून तक तक किया गया । इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “Climate change” है । इस पूरे पखवाड़े का आज अंतिम और प्रमुख दिन था, इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे में विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़े 2026 के अंतर्गत दिनांक 05 जून 2026 को  नरेश पाल सिंह महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे  एवं अनिल कुमार द्विवेदी प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एवं अन्य विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियो द्वारा रेलगाँव कॉलोनी में मियावाकी स्थल पर पौधारोपण किया गया । इस अवसर पर आम्रपाली, सुर्खा लाल अमरूद , अंगूर, आवला, नीबू, कटहल, इलायची, तेजपत्ता, दालचीनी इत्यादि के साथ लगभग 100 पौधे लगाए गए । इसके पश्चात स्काउट एवं गाइड टीम के बच्चो द्वारा पृथ्वी बचाओ के शीर्षक पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया । नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य लोगो में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा संवेदनशील रहना है ।  इन सभी कार्यक्रम के उपरांत महाप्रबंधक  ने पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशील रहने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय योगदान देने,

अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, प्लास्टिक अथवा प्लास्टिक से बनी चीज़ों के उपयोग को कम करने का संदेश दिया । प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियो को आयोजन में हिस्सा लेने के लिए हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की । सभी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मलित हुए । इस पूरे पखवाड़े में पर्यावरण जागरूकता एवं पर्यावरण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया , जिनमें विभिन्न परतियोगिताएँ, श्रमदान, सेमिनार, नुक्कड़ नाटक, वृहद वृक्षारोपण, कपड़े के थैलो एवं स्टील की बोतलों का वितरण इत्यादि प्रमुख थी । इस पूरे पखवाड़े एवं उपरोक्त सभी कार्यक्रम मनीष कुमार, मुख्य पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबन्धक के नेतृत्व में पर्यवेक्षकों की टीम द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया गए  ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *