सोनभद्र,सिंगरौली।एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा अपनी नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता
श्रेणी में सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देते हुए वार्ड-39, वैढ़न के जरूरतमंद निवासियों के बीच 300 मच्छरदानियों
एवं 200 सैनिटरी पैड का वितरण किया गया।
यह वितरण कार्यक्रम माहताब आलम, उप महाप्रबंधक (सीएसआर/आर एंड आर) की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस
अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वार्ड प्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की।कार्यक्रम
का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना
तथा महिलाओं एवं किशोरियों के बीच मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सुविधाओं को बढ़ावा देना था।
लाभार्थियों ने इस पहल के लिए एनटीपीसी विंध्याचल के प्रति आभार व्यक्त किया। एनटीपीसी विंध्याचल समय-समय
पर स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा एवं सामुदायिक विकास से संबंधित विभिन्न सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से समाज
के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। यह पहल भी समुदाय की
वास्तविक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जनकल्याण के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
एनटीपीसी विंध्याचल सीएसआर द्वारा वार्ड-39,वैढ़न में मच्छरदानी एवं सैनिटरी पैड का किया गया वितरण
